आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) और लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) के साथ गोल्ड इंश्योरेंस (Gold Insurance) भी होता है। कई लोग इस इंश्योरेंस से अनजान होते हैं। हम आपको आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर यह गोल्ड इंश्योरेंस क्या है और यह क्यों लेना चाहिए।
गोल्ड इंश्योरेंस क्या है? (What is Gold Insurance?)
आज के वक्त में हेल्थ और लाइफ के साथ लग्जरी आइचम का इंश्योरेंस होता है। इसी तरह आपके गोल्ड ज्वेलरी का भी इंश्योरेंस होता है। इस इंश्योरेंस में आपकी गोल्ड ज्वेलरी को कवर किया जाता है।
अगर आपके पास गोल्ड इंश्योरेंस होता है और कभी आपकी ज्वेलरी खो या चोरी हो जाती है। इस स्थिति में गोल्ड इंश्योरेंस होने पर आपको ज्वेलरी की राशि मिल जाती है। हालांकि, इसके लिए सभी कंपनी के अपने नियम होते हैं।
कैसे लें गोल्ड इंश्योरेंस?
आप जिस ज्वेलरी शॉप से गोल्ड खरीद रहे हैं उनसे गोल्ड इंश्योरेंस ले सकते हैं। हालांकि, इस इंश्योरेंस के लिए आपको अलग से चार्ज देना होता है। अगर आप किसी दूसरी कंपनी से इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको प्रीमियम का भुगतान भी करना होगा।
कैसे करें इंश्योरेंस क्लेम?
गोल्ड इंश्योरेंस के लिए क्लेम करते वक्त आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। गोल्ड इंश्योरेंस को क्लेम करने के लिए आपको ज्वेलरी की ओरिजन पर्चेस स्लिप के साथ FIR की कॉपी भी अटैच करनी होगी। अगर आपके पास गोल्ड इंश्योरेंस नहीं है तब भी आपको हमेशा पक्का बिल लेना चाहिए। यह बिल बहुत जरूरी होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
गोल्ड इंश्योरेंस तब जरूरी है जब आप इसे क्लेम कर पाएं। अगर आपने अपनी ज्वेलरी बैंक के लॉकर में रखी है तब आपको इंश्योरेंस नहीं लेना चाहिए क्योंकि बैंक के लॉकर में रखी चीज पहले से ही सिक्योर होती है। वहीं, अगर लॉकर से कोई सामान खो या चोरी हो जाता है तो बैंक इसकी भरपाई करता है।
गोल्ड इंश्योरंस लेने से पहले उससे जुड़े नियमों व शर्तों को जरूर पढ़ें। सभी कंपनियों के नियम अलग होते हैं। आप चाहें तो इसके लिए वित्तीय सलाहकार की मदद ले सकते हैं।
आज क्या है सोने की कीमत (Gold Price Today)
आज सोने की कीमतों में तेजी देखने तो मिली है। हालांकि सोना अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गया है। 6 मई को दिल्ली में सोने का भाव (Gold Price successful Delhi) ₹ 95,913 प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत 24 कैरेट गोल्ड की है। वहीं, मुंबई में सोने की कीमत 95,767 रुपये प्रति 10 ग्राम है।