Gold, Silver Price Today: राहत! आज इतना सस्ता हुआ 'पीला', चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Sedang Trending 2 minggu yang lalu

Newsपर्सनल फाइनेंसGold, Silver Price Today: राहत! आज इतना सस्ता हुआ 'पीला', चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Gold Silver Rates Today : वायदा कारोबार में आज सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। चेक करें आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का भाव?

Gaurav Kumar

Delhi,UPDATED: Apr 23, 2025 11:33 IST

Gold Silver Rates Today : लगातार बढ़ रही सोने और चांदी के कीमतों में आज ब्रेक लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पर सोने और चांदी के वायदे कारोबार की कीमतें आज गिरी हैं। 

सुबह 11 बजे तक MCX पर 5 जून 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाले सोने की कीमत 1.39% और 5 मई 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी की कीमत 0.15% टूटी है। 
 
सुबह 11 बजे तक MCX पर 5 जून 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 1352 रुपये टूटकर 95988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं 5 मई 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी 143 रुपये गिरकर 95736 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

सुबह 11 बजे तक सोने का MCX पर न्यूनतम भाव 95457 रुपये और अधिकतम भाव 96500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का न्यूनतम भाव 95425 रुपये और अधिकतम भाव 95745 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

रिटेल मार्केट में अगर सोने की कीमतों की बात करें तो सोना रिकॉर्ड 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया है। चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर की लेटेस्ट कीमत क्या है?

आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का ताजा भाव?

  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,381 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,13,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,387 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,03,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,533 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,429 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,385 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,395 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत   1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,542 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,03,400 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • केरल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,405 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,14,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Published On:

Apr 23, 2025

Selengkapnya