Dividend Stock: हर साल मुनाफा देने वाले शेयर, ये हैं डिविडेंड के धुरंधर स्टॉक्स

Sedang Trending 6 jam yang lalu

Highest Dividend Yield Stocks: स्टॉक मार्केट में कमाई का सबसे अच्छा तरीका डिविडेंड माना जाता है। हम आपको आर्टिकल में उन शेयर के बारे में बताएंगे जो हर साल शेयरधारकों को तगड़ा डिविडेंड देते हैं।

Priyanka Kumari

New Delhi,UPDATED: Jun 16, 2025 10:08 IST

Dividend Stock

आजकल हर कोई ऐसी जगह पैसा लगाना चाहता है जहां एक बार निवेश करके सालों-साल कमाई होती रहे। शेयर बाजार भी इनमें से एक है। इसमें निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देता है। हालांकि, ध्यान रहे कि हर कंपनी डिविडेंड नहीं देती। बता दें कि डिविडेंड यानी कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के साथ बांटती है। शेयर बाजार की कुछ कंपनियां हर साल डिविडेंड देती हैं।

हम आपको शेयर बाजार की कुछ कंपनियों के बारे में बताएंगे जो हर साल शानदार डिविडेंड देती है।

तपरिया टूल्स

तपरिया टूल्स एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो हाई क्वालिटी के औजार बनाती है। इस कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। नवंबर 2024 में इसने ₹25 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया, जो ₹250 प्रतिशत के बराबर था। इससे पहले जुलाई और फरवरी 2024 में भी ₹20-₹20 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया। खास बात ये है कि इस समय कंपनी का शेयर प्राइस ₹20.95 है।

कोल इंडिया

कोल इंडिया एक सरकारी कोयला खनन कंपनी है जो लगातार डिविडेंड देती रही है। जनवरी में इसने ₹5.60 प्रति शेयर डिविडेंड दिया। नवंबर 2024 में ₹15.75, अगस्त 2024 में ₹5 और फरवरी 2024 में ₹5.25 का डिविडेंड भी मिला था। इसका शेयर अभी ₹391.20 पर ट्रेड कर रहा है।

अबिरामी फाइनेंशियल सर्विसेज

यह कंपनी निवेश और लोन देने की सर्विस देती है। अगस्त 2024 में ₹2.5 और सितंबर 2023 में ₹2 का डिविडेंड दिया गया था। शेयर की मौजूदा कीमत ₹49 है। 

वीएसटी इंडस्ट्रीज

वीएसटी इंडस्ट्रीज, तंबाकू उद्योग में काम करती है और साल-दर-साल मोटा डिविडेंड देती है। जून 2024 और अगस्त 2023 – दोनों ही बार कंपनी ने ₹150 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया। साथ ही सितंबर 2024 में 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी दिए गए। इस समय इसके शेयर की कीमत ₹285.55 है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Edited By:

Priyanka Kumari

Published On:

Jun 16, 2025

Selengkapnya