Citizenship Proof Documents: अगर आपके भारतीय होने पर सवाल उठाया जाए तो आप आधार कार्ड और पैन कार्ड के जरिये नागरिकता साबित करेंगी। लेकिन, क्या जानते हैं कि नागरिकता साबित करने के लिए आधार-पैन की जगह ये दो तरह के डॉक्यूमेंट्स मान्य होते हैं।
New Delhi,UPDATED: May 8, 2025 11:00 IST
Citizen ID Proof
हाल ही में कई मामले देखे गए हैं जिसमें कई लोगों से उनके भारतीय होने का प्रमाण मांगा जा रहा था। ऐसे में लोग अपनी नागरिकता को प्रूफ करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) या पैन कार्ड (Pan Card) दिखा रहे थे। जबकि, भारत की नागरिकता साबित करने के लिए ये दो डॉक्यूमेंट्स को मान्य होते हैं। कई लोगों को इन डॉक्यूमेंट्स की जानकारी नहीं होती है।
ये दो डॉक्यूमेंट्स साबित करते हैं आपकी नागरिकता
नागरिकता साबित करने के लिए पासपोर्ट (Passport) और वोटर आईडी कार्ड (Voter Id) को मान्य माना जाता है। यह दोनों डॉक्यूमेंट्स इस बात के प्रूफ हैं कि आप भारतीय हैं। हालांकि, अभी केवल दिल्ली में इन डॉक्यूमेंट्स को सिजिटनशिप प्रूफ के लिए मान्य किया गया है। कई राज्यों में आधार कार्ड या पैन कार्ड को नागरिकता प्रमाण (Citizenship Proof Document) के तौर माना जाता है।
आधार-पैन क्यों नहीं है प्रूफ?
भारत में कई प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं। इन पर एक्शन लिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस संदिग्ध लोगों से उनकी नागरिकता का पहचान मांग रहे हैं। यह अवैध प्रवासी भारत के नागरिक नहीं हैं, लेकिन इन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड (Ration Card) आदि डॉक्यूमेंट्स बनवा लिए हैं। हालांकि, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवाने के लिए इन्हें नागरिकता प्रूफ करनी होगी जो यह नहीं कर पाएंगे। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने सिजिटनशिप डॉक्यूमेंट्स के नियमों में बदलाव किया है।
UNHCR रिफ्यूजी कार्ड होगा मान्य
अगर किसी व्यक्ति के पास UNHCR रिफ्यूजी कार्ड है तब भी वह नागरिकता साबित नहीं कर सकता है। दरअसल, यह डॉक्यूमेंट्स रिफ्यूजी की पहचान कराता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति बिनी किसी डॉक्यूमेंट्स के देश में घुसता है तो उसे अवैध माना जाएगा, चाहे उसके पास UNHCR रिफ्यूजी कार्ड ही क्यों न हो। इन व्यक्तियों पर लीगल एक्शन लिया जाएगा और इलीगल इमीग्रेंट घोषित करके डिपोर्ट कर दिया जाएगा।
Edited By:
Priyanka Kumari
Published On:
May 8, 2025